चूरापोस्त सहित व्यक्ति किया गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 17 Sep, 2019 01:22 PM

person arrested with sawdust

नारकोटिक सैल की टीम ने बाबैन के व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। जिला नारकोटिक सैल के एस.आई. जगदीश चन्द्र, हवलदार राजेश कुमार, हवलदार बलविन्द्र सिंह, सिपाही दिनेश कुमार, चालक हवलदार विक्रम सिंह की टीम बाबैन-पिपली.......

बाबैन (रामकुमार: नारकोटिक सैल की टीम ने बाबैन के व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया। जिला नारकोटिक सैल के एस.आई. जगदीश चन्द्र, हवलदार राजेश कुमार, हवलदार बलविन्द्र सिंह, सिपाही दिनेश कुमार, चालक हवलदार विक्रम सिंह की टीम बाबैन-पिपली रोड पर मौजूद थी तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली की मनजीत उर्फ मित्ता निवासी बाबैन, जो डोडा चूरापोस्त बेचने का काम करता है, वह रात को भारी मात्रा में कहीं से चूरापोस्त लेकर अपने घर आया है।

वह आज चूरापोस्त को लेकर किसी ग्राहक को देने के लिए टी-प्वाइंट बरगट मोड़ बाबैन आएगा। टीम बाबैन-बरगट मोड़ पर उक्त व्यक्ति की तलाश में खड़ी हो गई। पुलिस ने बरगट टी-प्वाइंट पर एक व्यक्ति पैदल आते हुए देखा, जिस पर उसे रोक कर उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम मनजीत सिंह बाबैन बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 15 किलो 200 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!