बस यात्रियों के लिए खुशखबरी, कुरुक्षेत्र से शिमला के लिए चलेंगी बसें

Edited By Isha, Updated: 22 Apr, 2022 09:52 AM

buses will go to shimla from kurukshetra

हरियाणा रोडवेज बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कुरुक्षेत्र से कोरोना काल के दो साल के बाद रोडवेज बस शिमला के लिए सफर भरेगी। इससे कुरुक्षेत्र वासियों सहित रोडवेज बस के निर्धारित 27 बस अड्डों के यात्रियों को बस सेवा का लाभ

कुरुक्षेत्र: हरियाणा रोडवेज बस यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कुरुक्षेत्र से कोरोना काल के दो साल के बाद रोडवेज बस शिमला के लिए सफर भरेगी। इससे कुरुक्षेत्र वासियों सहित रोडवेज बस के निर्धारित 27 बस अड्डों के यात्रियों को बस सेवा का लाभ मिलेगा। वहीं कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की आमदनी में भी इजाफा देखने को मिलेगा। डिपो की बेहतर कमाई लंबे रूटों पर चलने वाली बसों से अधिक होती है। बता दे कि रोडवेज डिपो ने मार्च 2020 से लगे लाकडाउन के कारण बस सेवा बंद कर दी थी।

ड्यूटी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि रोडवेज ने अपनी कुरुक्षेत्र-शिमला बस सेवा को यात्रियों की मांग पर शुरू कर दिया है। अभी गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में शिमला जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो जाता है। जिसके चलते ही डिपो की ओर से कुरुक्षेत्र-शिमला रूट पर बस सेवा को बहाल किया गया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!