ट्रक में लगी आग, हादसा टला

Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2019 11:24 AM

truck fire accident collapses

मेरठ रोड स्थित नगला मेघा के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया। हालांकि, काफी देर पश्चात दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, नहीं

करनाल (काम्बोज): मेरठ रोड स्थित नगला मेघा के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक का अगला हिस्सा जलकर राख हो गया। हालांकि, काफी देर पश्चात दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, नहीं तो कोई भी हादसा हो सकता था। शुक्रवार को मेरठ रोड स्थित नगला मेघा के समीप अचानक एक ट्रक में चलते-चलते आग लग गई। ट्रक धू-धूकर जलने लगा। ट्रक की खिड़की खुली हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रक चालक ट्रक को साइड में रोककर उतर गया। 

ट्रक में आग लगी देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी लेकिन दमकल विभाग की टीम काफी देर बाद मौके पर पहुंची। जब तक ट्रक का अगला हिस्सा आग में जल चुका था। हालांकि, दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!