सोमपाल हत्याकांड: 2 आरोपी गिरफ्तार, रिमांड

Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2019 11:28 AM

somnath killing 2 accused arrested remand

सोमपाल हत्याकांड मामले में जी.आर.पी. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में प्रयोग की गई रॉड भी बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर ले लिया है।  कैसे दिया वारदात को

करनाल (काम्बोज): सोमपाल हत्याकांड मामले में जी.आर.पी. पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में प्रयोग की गई रॉड भी बरामद की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर ले लिया है। 
कैसे दिया वारदात को अंजाम उपलाना निवासी 28 वर्षीय सोमपाल की गांव के सत्यवान से दोस्ती थी।

दोनों मिलकर खेतीबाड़ी करते थे। दोनों का आपस में पैसे का लेन-देन था। कुछ दिनों के बाद सत्यवान ने सोमपाल को खेत में बुलाया। जब उसने सुबह आने की बात कही तो उसने जरूरी काम बता उसे वहां बुला दिया। सत्यवान ने पहले से ही खेत में यू.पी. निवासी सुनील व राजू को बुला रखा था। जब सोमपाल खेत में गाड़ी लेकर पहुंचा, तो उस पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को उसकी गाड़ी में डालकर उसे उचाना रेल टै्रक पर फैंक आए। जिसके बाद शव ट्रेन से कटकर क्षत-विक्षत हो गया। मगर पुलिस को इस मामले में शक हुआ जिसके बाद सत्यवान से पूछताछ की गई, जिसके बाद शक यकीन में बदल गया। आरोपी सत्यवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था।  

कई आपराधिक मामलों में संलिप्त हैंै आरोपी 
त्यवान के जेल जाने के बाद जी.आर.पी. पुलिस सुनील की तलाश में जुटी हुई थी। सुनील गाजियाबाद जेल में बंद था। जो यू.पी. का गैंगस्टर था। पुलिस ने आरोपी सुनील को गाजियाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया, जहां उसने पूछताछ में बताया कि हत्या की वारदात में उसकी साथ राजू भी शामिल था। आरोपी राजू यू.पी. के मेरठ जिले का रहने वाला है। जो पी.ओ. घोषित हो चुका था। जिसे पुलिस ने सुनील की निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया है।   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!