युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Edited By Isha, Updated: 16 Oct, 2019 11:09 AM

the young man jumped in front of the train

दिल्ली-भठिडा रेललाइन पर कर्मगढ़ रोड फाटक के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जी.आर.पी. ने शव को कब्जे में शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल नरवाना में रखवा.....

जींद (ब्यूरो) : दिल्ली-भठिडा रेललाइन पर कर्मगढ़ रोड फाटक के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जी.आर.पी. ने शव को कब्जे में शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल नरवाना में रखवा दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

जांच अधिकारी एस.आई. कर्मचंद सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात 12 बजे सूचना आई थी कि धरौदी स्टेशन के पास स्थित कर्मगढ़ फाटक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है। मृतक की उम्र 20-22 वर्ष है। लाल लोवर डाले हुए है और मृतक का रंग सांवला है। मृतक के पास से कागजात या कोई भी ऐसा निशान नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शिनाख्त के लिए शव को सामान्य अस्पताल नरवाना के शवगृह में रखवा दिया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!