धरोदी माइनर को भाखड़ा नहर से जोडऩे को लेकर धरना 31वें दिन भी जारी

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2019 11:37 AM

dharana continues on the 31st day

धरोदी माइनर को भाखड़ा नहर से जोडऩे की मांग को लेकर धरोदी गांव में 11 गांवों के लोगों द्वारा दिया जा रहा धरना शनिवार को 31वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी जिनमें महिलाओं

नरवाना(राजीव): धरोदी माइनर को भाखड़ा नहर से जोडऩे की मांग को लेकर धरोदी गांव में 11 गांवों के लोगों द्वारा दिया जा रहा धरना शनिवार को 31वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी जिनमें महिलाओं की तादाद भी काफी अधिक थी। धरने में लगातार ग्रामीणों की संख्या बढ़ती जा रही है और लगातार खाप पंचायतों का समर्थन धरने पर बैठे 11 गांवों के लोगों को मिल रहा है।

शनिवार को सर्वजातीय महापंचायत ने भी धरने का समर्थन कर दिया। धरने पर बैठे लोगों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार को धरने पर मौजूद संघर्ष समिति के सदस्यों व खाप प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि रविवार को धरनास्थल पर ग्रामीण रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंकेंगे। धरने पर मौजूद रंगीराम धमतान ने बताया कि यदि सरकार ने आगामी 24 जुलाई तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया तो धरने पर मौजूद ग्रामीण बड़ा फैसला लेकर अपना आंदोलन तेज करेंगे। इस अवसर पर रंगीराम धमतान, रघुबीर नैन दनौदा, बलवान नैन, अमित नैन, रामपाल धरोदी, रामकला धमतान व मियां सिंह सहित अन्य खाप प्रतिनिधि व लोग मौजूद रहे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!