कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2019 12:18 PM

crime accused arrested

सदर थाना पुलिस ने सदर थाना इलाके के गांव में मंदबुद्धि युवक के साथ कुकर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना इलाके के गांव के एक व्यक्ति ने 16 जुलाई को शिकायत में बताया था कि उसका 18 वर्षीय बेटा मंदबुद्धि है। गांव का ही अली मोहम्मद उर्फ...

जींद (ब्यूरो): सदर थाना पुलिस ने सदर थाना इलाके के गांव में मंदबुद्धि युवक के साथ कुकर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थाना इलाके के गांव के एक व्यक्ति ने 16 जुलाई को शिकायत में बताया था कि उसका 18 वर्षीय बेटा मंदबुद्धि है। गांव का ही अली मोहम्मद उर्फ अलादीन उसके बेटे को बहला-फुसलाकर जंगली कीकरों में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। घटना का उस समय पता चला जब उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई।

पूछताछ करने पर उसके बेटे ने अलादीन की करतूत के बारे में बताया। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक का सिविल अस्पताल में मैडीकल परीक्षण करवा अलादीन के खिलाफ कुकर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलादीन को गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!