मारपीट करने पर 6 के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Feb, 2019 12:43 PM

case against 6 for assault

घिमाना गांव के पास गाड़ी को रुकवा 2 युवकों की बेरहमी से पिटाई करने पर सदर थाना पुलिस ने 6 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। झगड़े के पीछे बारात में कहासुनी बताई गई है।

जींद(प्रदीप): घिमाना गांव के पास गाड़ी को रुकवा 2 युवकों की बेरहमी से पिटाई करने पर सदर थाना पुलिस ने 6 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। झगड़े के पीछे बारात में कहासुनी बताई गई है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार निर्जन गांव के राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव के ही जानकार की बारात में भिवानी के धनाना गांव में गए हुए थे। यहां पर उसके चाचा रामनिवास की खाने के दौरान गांव के ही बारात में शामिल सुमित से कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया। देर शाम को वह गाड़ी में अपने चाचा रामनिवास, हरकेश, साहिल के साथ बारात से घर वापस लौट रहे थे। घिमाना गांव के पास सुमित के साथियों ने उनकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी अड़ा दी। फिर डंडों और बिंडों से उन पर हमला कर दिया। 

इसमें राकेश और उसके दोस्त साहिल को काफी चोटें आई। पीछे से आ रही बारात की दूसरी गाडिय़ों में सवार लोगों ने उन्हें सुमित और उसके दोस्तों की चगुंल से छुड़ाया। सदर थाना पुलिस ने राकेश की शिकायत पर निर्जन गांव के सुमित, सचिन, मनीष, सचिन, निशांत व विकास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!