5000 का ईनामी स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 28 Mar, 2020 12:26 PM

5000 smack smuggler arrested

पुलिस अधीक्षक हांसी लोकेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशानुसार व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सी.आई.ए. हांसी पुलिस.....

हांसी : पुलिस अधीक्षक हांसी लोकेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशानुसार व नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सी.आई.ए. हांसी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।  आरोपी की पहचान मोहम्मद शबाब उर्फ हाजी वासी टिकरा ऊष्मा जैदपुर जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी को हांसी में दिल्ली रोड हिसार बाईपास से गिरफ्तार किया।

सी.आई.ए. को सूचना मिली कि स्मैक तस्कर अपनी बेची हुई स्मैक के पैसे लेने के लिए हांसी में आया हुआ है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसको धर दबोचा, जिसके खिलाफ सदर हांसी, नारनौंद, जींद, नरवाना हिसार में भी काफी मुकद्दमे तस्करी के दर्ज हैं। पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज ने इसके ऊपर 5000 का ईनाम घोषित किया हुआ था जिसको पुलिस ने न्यायालय में पेश करके 5 दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस और भी राज उगलवाने की कोशिश करेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!