सनसनीखेज: युवक की पीट-पीटकर हत्या, शव को जलाने की कोशिश

Edited By vinod kumar, Updated: 08 Feb, 2020 09:42 PM

youth murder in gurgaon

साइबर सिटी गुरुग्राम के पॉश इलाके में 31 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल, पुलिस को कंट्रोल रूम से गुरुग्राम के सेक्टर 12ए में किसी अज्ञात का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव की...

गुरूग्राम(मोहित): साइबर सिटी गुरुग्राम के पॉश इलाके में 31 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दरअसल, पुलिस को कंट्रोल रूम से गुरुग्राम के सेक्टर 12ए में किसी अज्ञात का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो शव की पहचान 31 वर्षीय युवक के रूप में हुई। वहीं शव पर काफी चोटें के निशान भी थे। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। 

PunjabKesari, haryana

एसीपी क्राइम प्रीतपाल की मानें तो मृतक युवक की पहचान 31 वर्षीय बंटी हसीजा के रूप में हुई। जो गुरुग्राम के मदनपुरी का रहने वाला था। शुरुआती तफ्तीश में सामने आया की युवक की किसी हथियार से पीट-पीटकर हत्या की गई है और शव को खुर्दबुर्द करने के लिए जलाने की कोशिश भी की गई है। क्योंकि शव के पास मिली शर्ट आधी जली हुुुई मिली है। ऐसे में गुरुग्राम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!