कार की टक्कर से युवक की मौत

Edited By Isha, Updated: 29 May, 2019 10:57 AM

youth killed by car collision

रोड पर ओमैक्स सिटी के पास कार से उतर कर लघुशंका के लिए जा रहे एक युवक को पीछे से आती एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल के साथियों ने उसे

राई: जी.टी. रोड पर ओमैक्स सिटी के पास कार से उतर कर लघुशंका के लिए जा रहे एक युवक को पीछे से आती एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल के साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसकी मौत हो गई। 

प्रताप गार्डन बिन्दापुर उत्तम नगर दिल्ली निवासी मदन लाल ने मुरथल पुलिस को बताया कि उसके मृतक बेटे के साथी आशीष ने उसे सूचित किया कि उनका पुत्र सिद्धार्थ अपने 2 अन्य साथियों योगेश और पुनीता के साथ मुरथल में ढाबों पर खाना खाने के लिए दिल्ली से आ रहे थे उन्होंने अपनी कार को ओमैक्स सिटी के पास उस समय रोक दिया जब उसके अन्य साथियों को लघुशंका महसूस हुई। 

नीचे उतरते ही पीछे से आती एक तेज गति की कार ने सिद्धार्थ को टक्कर मार दी जिसके चलते वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल सिद्धार्थ को उसके साथियों ने तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मुरथल पुलिस ने पिता मदन की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!