तेजधार हथियार से युवक की गला रेतकर हत्या, नामी ऑटोमोबाइल कंपनी में करता था काम

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Jul, 2020 09:56 AM

गुरुग्राम की साइबर सिटी के सैक्टर 10 इलाके में एक 25 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक यूपी का रहने वाला था...

गुरुग्राम (मोहित कुमार) : गुरुग्राम की साइबर सिटी के सैक्टर 10 इलाके में एक 25 साल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक यूपी का रहने वाला था और गुरुग्राम की एक नामी ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करता था। शुरुवाती जांच में युवक के गले पर तेजधार हथियार के निशान पाए गए है जिसको देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा की उसकी हत्या गला रेतकर की गई है| पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | वहीं अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से हमलावर की तलाश की जा रही है। 

पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार सुबह 8 बजे की है | पुलिस कंट्रोल रूम में सुचना प्राप्त हुई थी कि एक ब्यक्ति जिसका गला कटा हुआ है। सैक्टर 10 थाना के अंतर्गत हयातपुर पुलिस चौकी के इलाके में मृत अवस्था में पाया गया है | सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस की फॉरेन्सिंग टीम भी मौके पर पहुची और तफ्तीश शुरु की। शुरुवाती जांच में पुलिस को हत्यारे के बारे में कोई अहम सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस दावा कर रही है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिए जाएगा। 

बता दें कि गुरुग्राम में आम आदमी के जीवन की कीमत आम हो गई है। ज्यादातर हत्या के मामले गला रेतकर सामने आ रहे है| अभी कुछ दिन पहले ही सैक्टर 43 में छोटी सी कहासुनी के चलते एक हैवान ने 7 साल के मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या कर दी थी। हांलाकि पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन अब ये दूसरी हत्या गला रेतकर हुई है| ऐसे में देखना यह होगा कि पुलिस इस हत्यारे को कब तक गिरफ्तार कर पाती है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!