कांग्रेस की खिचड़ी से असमंजस में पड़े कार्यकर्ता

Edited By Naveen Dalal, Updated: 08 Jul, 2019 09:45 AM

workers in confusion with congress

हरियाणा कांग्रेस में चल रही गुटबाजी की खिचड़ी से जहां कांग्रेस कार्यकत्र्ता असमंजस में हैं वहीं सबसे अधिक परेशान  विधानसभा चुनावों के टिकटार्थी हो रहे हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के मतभेदों...

फरीदाबाद (महावीर गोयल): हरियाणा कांग्रेस में चल रही गुटबाजी की खिचड़ी से जहां कांग्रेस कार्यकत्र्ता असमंजस में हैं वहीं सबसे अधिक परेशान  विधानसभा चुनावों के टिकटार्थी हो रहे हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के मतभेदों के बीच पिस रहे ये टिकटार्थी यह निर्धारित नहीं कर पा रहे हैं कि वे किस रणनीति के तहत चुनाव मैदान में कूदें। ऐसे में कुछ कार्यकत्र्ता जहां वेट एंड वॉच की स्थिति में घर बैठ गए हैं तो वहीं कुछ नेता व कार्यकत्र्ता ऐसे हैं जो इस गुटबाजी के दबाब को नहीं झेल पा रहे और पार्टी को अलविदा कहने का मन बना चुके हैं।

हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी के चलते पार्टी को तो नुक्सान हो ही रहा है वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकत्र्ता व नेता भी परेशान हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस कॉर्डिनेशन कमेटी की बागडोर सौंपे जाने से जहां हुड्डा समर्थक लोकभा चुनावों से पूर्व जोश में थे वहीं विरोध व दबाब के बावजूद अशोक तंवर के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहने से उनका जोश ठंडा पड़ता जा रहा है। इस मामले में कांग्रेस हाईकमान के ढीले रुख से भी कार्यकत्र्ताओं का मनोबल काफी टूट रहा है। वहीं अशोक तंवर ने कांग्रेस कॉर्डिनेशन कमेटी के समानांतर चुनाव योजना एवं प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। अपने इस्तीफे की अटकलों के बीच प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव घोषणा पत्र तैयार करने तथा जिताऊ चेहरों की तलाश भी शुरू कर दी है।

वहीं हुड्डा ने भी ऐलान कर दिया है कि वे विधानसभा चुनावों में जुट गए हैं। दोनों ही नेता अपने-अपने नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़े जाने की बात कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेता व कार्यकत्र्ता असमंजस में हैं कि वे किसके नेतृत्व में विधानसभा चुनावों के लिए काम करें। हुड्डा खेमे को नहीं स्वीकार तंवर का नेतृत्व:-वहीं हुड्डा खेमा अशोक तंवर के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रहा जबकि सुदेश अग्रवाल जोकि कुछ समय पूर्व ही अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर पार्टी में शामिल हुए हैं, उनके नेतृत्व को कैसे स्वीकार कर सकते हैं।

अशोक तंवर ने अपनी नव गठित समिति की 8 जुलाई को बैठक रखी है। उन्होंने इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, कुमारी सैलजा, कुलदीप बिश्नोई और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को पत्र भेजकर बैठक के लिए आमंत्रित किया है। वहीं माना जा रहा है कि भूपेंद्र हुड्डा सहित कई अन्य बड़े नेता इस बैठक से दूरी बनाए रखेंगे। 

टिकटार्थियों की नींद उड़ी:-तंवर व हुड्डा दोनों ही गुटों के टिकटार्थियों की रातों की नींद उड़ी हुई है। टिकटार्थी इस बात को लेकर परेशान हैं कि कांग्रेस की इस गुटबाजी कहीं उनके राजनीतिक कैरियर को खतरे में न डाल दे। इसलिए कई टिकटार्थी अंदर खाने लोगों के बीच जाकर अपनी जड़ें मजबूत करने में जुटे हुए हैं ताकि  यदि पार्टी की गुटबाजी इसी तरह कायम रहे तो इसका असर उनकी अपनी सफलता पर न पड़े।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!