'तू मर जा, हम शादी कर लेंगे'...पति व उसकी प्रेमिका की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Aug, 2024 11:18 AM

woman committed suicide

पानीपत जिले के गांव डाडौला में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दरअसल महिला के पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे। वह दोनों शादी करना चाहते थे, जिसके लिए दोनों उसे मरने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

पानीपत : पानीपत जिले के गांव डाडौला में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दरअसल महिला के पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे। वह दोनों शादी करना चाहते थे, जिसके लिए दोनों उसे मरने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इन प्रताड़नाओं से परेशान होकर महिला ने जहर निगल कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

2 साल से चल रहे अवैध संबंध

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह गांव डाहर का रहने वाला है। वह चार भाई-बहन है। एक बहन ज्योति की शादी साल 2016 में सन्नी निवासी गांव डाडौला के साथ हुई थी। ज्योति-सन्नी तीन बेटियों के माता-पिता है। करीब 2 साल से सन्नी के वंशिका यादव नाम की महिला के साथ अवैध संबंध है। जिन संबंधों को लेकर वह ज्योति के साथ अक्सर मारपीट करता था। उसे कहता था वह मर जाए, तो वो वंशिका के साथ दूसरी शादी कर लेगा। मायका वालों ने कई बार सन्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं समझा। सन्नी और वंशिका दोनों ही ज्योति को बहुत परेशान करने लगे। इसी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!