दिल्ली कूच या निकलेगा समाधान! सरकार से बातचीत के लिए तैयार किसान

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Nov, 2024 04:06 PM

will we march to delhi or will a solution emerge

9 महीनों से ज्यादा का समय हो गया है और पंजाब-हरियाणा की सीमा पर लग रहे शंभू बॉर्डर के पर किसान आंदोलन 2.0 चल रहा है। इसी कड़ी में किसान संगठनों की ओर से 6 दिसम्बर दिल्ली की ओर पैदल कूच का एलान किया गया है। शंभू बॉर्डर पर अब किसानों की संख्या बढ़ती...

अंबाला (अमन कपूर) : 9 महीनों से ज्यादा का समय हो गया है और पंजाब-हरियाणा की सीमा पर लग रहे शंभू बॉर्डर के पर किसान आंदोलन 2.0 चल रहा है। इसी कड़ी में किसान संगठनों की ओर से 6 दिसम्बर दिल्ली की ओर पैदल कूच का एलान किया गया है। शंभू बॉर्डर पर अब किसानों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। 

PunjabKesari


पैदल दिल्ली की ओर कूच करेंगे किसान- तेजवीर सिंह

मीडिया से बातचीत करते हुए किसान नेता तेजवीर सिंह ने कहा कि 6 दिसम्बर को शंभू बॉर्डर से किसान जत्थों के रूप में दिल्ली की ओर पैदल कूच करेंगे और जत्थों के रूप में जो किसान पैदल दिल्ली की ओर जाएंगे, उनकी जानकरी एक दो दिन स्पष्ट कर दी जाएंगी। यह कूच बिल्कुल पैदल कूच होगा। वहीं कानून व्यवस्था को लेकर किसान नेता ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर किसानों ने कभी भी खराब नहीं किया है, यह दीवार सरकार ने खड़ी की है और यह दीवार पार करके ही किसान पैदल दिल्ली की ओर कूच करेंगे।


उन्होंने कहा कि कल जो शंभू बॉर्डर से वीडियो सामने आई थी जिसमें हथौड़ों से दीवार को तोड़ा जा रहा है। उस मामले को लेकर तेजवीर सिंह ने कहा कि प्रशासन द्वारा आगे की तैयारी की रही है। क्यूँकि प्रशासन को फोर्स, वाटर कैनन और CRPF के जवान लाने है। जो कार्यवाही कल खनौरी बॉर्डर पर की गई है वो यह शंभू बॉर्डर पर भी करना चाह रहे है और भाजपा की पॉलिसी आंदोलन को तोड़ने की है। 

PunjabKesari

सरकार से बातचीत करने को लेकर बोले किसान नेता तेजवीर सिंह

वहीं सरकार से बातचीत करने को लेकर तेजवीर सिंह ने कहा कि किसान संगठन सरकार से बातचीत के लिए हम तैयार है। हमने वार्ता बंद नहीं की है और दिल्ली जाना हमारा टारगेट नहीं है। वहां पर भी टेबल पर बातचीत होनी है। हमारे नेता भी भूख हड़ताल पर बैठ गए है, सरकार बातचीत का दौर शुरू करे। किसान वार्ता के लिए तैयार है। अगर वार्ता शुरू नहीं होती तो हम दिल्ली जाने के लिए तैयार है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!