जायदाद में हक देने का झांसा देकर विधवा से छह साल तक किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 22 May, 2022 10:08 AM

widow was raped for six years

जायदाद में हक देने का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी

शाहाबाद: जायदाद में हक देने का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी छह साल तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा।

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने कहा कि वह राजीव कुमार के साथ पिछले छह साल से रह रही थी। वह विधवा है और आरोपी ने उसे व उसके बच्चों को अपनाने का झांसा देकर अलग-अलग जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इसमें आरोपी के माता भी शामिल है। राजीव सट्टे का कार्य करता है। आरोपी ने उसे घर, प्लॉट व अपनी जायदाद में हिस्सा देने का आश्वासन दिया था।

अब उसने अपना हक मांगा तो आरोपी ने उसे व उसके बच्चे को जान से मारने का प्रयास किया। उसके साथ 28 अप्रैल की रात राजीव, उसके साथी विशाल व अन्य दो युवकों ने मारपीट की। अगले दिन उसने पुलिस को शिकायत दी, जिसमें आरोपी ने धोखे से फैसला लिखवा लिया था। दुबारा शिकायत देने पर पुलिस ने आरोपी राजीव व उसके साथ राजीव के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!