किसान को पराली जलाने से रोका तो टीम पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, ऐेसे बचाई अधिकारियों ने जान

Edited By Isha, Updated: 26 Nov, 2024 03:31 PM

when the farmer was stopped from burning stubble

झज्जर के थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव चिमनी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने पराली जलाने के लिए रोका तो युवकों ने टीम पर टै्रक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जब टीम वहां से बचकर जाने लगी तो ट्रैक्टर चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटनाक्रम की...

झज्जर:  झज्जर के थाना बेरी के अंतर्गत आने वाले गांव चिमनी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने पराली जलाने के लिए रोका तो युवकों ने टीम पर टै्रक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। जब टीम वहां से बचकर जाने लगी तो ट्रैक्टर चालक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। घटनाक्रम की सूचना कृषि विभाग के अधिकारियों ने बेरी एसडीएम व विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बेरी थाने में लिखित में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ रमेश ने बताया कि कृृषि विभाग की टीम को पराली जलाने की सूचना मिली थी। खंड कृषि अधिकारी अशोक रोहिल्ला व सुपरवाइजर नेत्रपाल, कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंधन नवीन साइट चेक करने के लिए दुबलधन के खेतों के पास गए हुए थे। वहीं रास्ते में गांव चिमनी निवासी अजीत व संदीप खेत में पराली जला रहे थे। जिससे विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक ने रोका तो उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।

जब कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ रमेश ने किसानों को समझाने का प्रयास किया तो अजीत ने विभाग के अधिकारी रमेश को ट्रैक्टर से टक्कर मार दी और सिर में डंडों से वार किया। जब कृषि विभाग के अधिकारी जान बचाकर अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे तो ट्रैक्टर से गाड़ी के पीछे टक्कर मार दी। विभाग ने अधिकारियों ने मौके से भाग जान बचाई।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!