गेहूं उठान समस्या : FCI ने कुरुक्षेत्र से मंगवाई लेबर, हर रोज 18 हजार कट्टे अनलोड करने की तैयारी

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Apr, 2021 10:09 AM

wheat raising problem fci invites labor from kurukshetra

गेहूं खरीद के बीच में आ रही उठान की समस्या से निजात पाने के लिए एफ.सी.आई. ने कुरुक्षेत्र से लेबर मंगवाई है। हिसार में पहले एफ.सी.आई. के पास कुल 85 लेबर के लोग थे, अब 45 मेंबर्स को और बुलाया...

हिसार : गेहूं खरीद के बीच में आ रही उठान की समस्या से निजात पाने के लिए एफ.सी.आई. ने कुरुक्षेत्र से लेबर मंगवाई है। हिसार में पहले एफ.सी.आई. के पास कुल 85 लेबर के लोग थे, अब 45 मेंबर्स को और बुलाया गया है ताकि जल्द से जल्द उठान हो सके। नई लेबर आने के कारण अब एफ.सी.आई. में हररोज 18 हजार बैग को अलनोड किया जा सकेगा। पहले सिर्फ 11 हजार बैग को ही हररोज अनलोड किया जा रहा था। बुधवार को जिले की 20 मंडियों में 5669 किसानों को गेट पास जारी किए गए थे। मंडियों में कुल 477530 क्विंटल गेहूं की आवक हुई जिसमें से 281200 क्विंटल की खरीद हो पाई। खरीदी गई गेहूं में से 481812 गेहूं के बैग ारे गए और 361077 बैग का उठान हो पाया। बुधवार को कुल 66 फीसदी गेहूं का उठान हो पाया है। जिले की मंडियों में अब तक 4008190 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है जिसमें से 3472500 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

एफ.सी.आई. ने बंद कर दिया है मजदूरों का ऑवरटाइम 
जिले में बनाए गए भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में सबसे पहले अनाज स्टोर किया जाता है। एफ.सी.आई. व अन्य सरकारी एजेंसियां गेहूं की खरीद करके गेहूं को एफ.सी.आई. के गोदामों तक पहुंचाती हैं। गोदामों में एफ.सी.आई.द्वारा रखे हुए पक्केे कर्मचारी ही बैग को अनलोड करके उनके तरीके से रखते हैं। 2016 से पहले तक जल्दी उठान करने के लिए इन कर्मचारियों को ऑवरटाइम दिया जाता जो अब बंद कर दिया गया है। ऑवरटाइम बंद होने के कारण एक कर्मचारी सरकार द्वारा तय नियम के अनुसार सिर्फ 135 बैग ही अनलोड करता है। 

हर साल पैदा हो रही है अनलोडिंग की समस्या
एफ.सी.आई. में अनलोडिंग का काम करने वाले रामकैलाश ने बताया कि वह सुबह छह बजे गेहूं के बैग अनलोड करने का काम शुरू करता है और उसके बाद 8 बजे तक 135 कट्टे उतार देता है। बैग उतारने के बाद वह फ्री रहता है। रामकैलाश के अनुसार 2016 से पहले उनको अतिरिक्त बैग उतारने के लिए अलग से पैसा दिया जाता था जो अब बंद कर दिया गया है। ऑवरटाइम बंद करने के कारण मजदूर सिर्फ नियमानुसार ही काम करता है। अब तो एक दिन में लेबर 10 से 12 हजार बैग अनलोड करती है वहीं ऑवरटाइम दिए जाने के समय में वो एक लाख बैग तक एक दिन में अनलोड करते थे।

हिसार मंडी में सबसे कम उठान, पूरे उठान के लिए चाहिए सात दिन
जिले की 20 मंडियों में गेहूं खरीद का काम चल रहा है लेकिन हिसार अनाज मंडी उठान में सबसे फिसड्डी है। हिसार मंडी मे बुधवार को सिर्फ 27 प्रतिशत अनाज की लि िटंग हो पाई है जो बाकि मंडियों में सबसे कम है। हिसार मंडी में अब भी सवा लाख से ज्यादा बैग भरे हुए पड़े हैं। पूरी तरह से अनाज के उठान के लिए एक सप्ताह की जरूरत है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!