अज्ञात वाहन की चपेट में आई इक्को गाड़ी , 2 की मौत,  6 घायल

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2019 04:59 PM

बहादुरगढ़ में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार इको गाड़ी की अज्ञात वाहन से टक्कर के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में दो महिलाएं और

बहादुरगढ़ (प्रवीण): बहादुरगढ़ में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार इको गाड़ी की अज्ञात वाहन से टक्कर के कारण दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में दो महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। घायलों के इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हादसा बहादुरगढ़ के सेक्टर 9 बाईपास पर हुआ। सेक्टर 9 बाईपास पर मेट्रो यार्ड के पास इको गाड़ी अज्ञात वाहन से टकराई जिसके कारण 2 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी ऋषिराज और समरत के रूप में भी है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और अपने परिवार के साथ राजस्थान के ददरेडा धाम पर मत्था टेक कर वापस घर लौट रहे थे।

अल सुबह सुबह करीब 4 बजे उनकी ईको गाड़ी की टक्कर किसी अज्ञात वाहन से हो गई जिस कारण ऋषिराज और समरत की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दोनों की पत्नी और बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस ने घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!