निजी कंपनी में बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 12 Jan, 2019 03:37 PM

फरीदाबाद के पृथला विधानसभा के गांव जटोली के समीप बनी एक निजी कंपनी के अंदर एक भंयकर हादसा हो गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत मिट्टी के नीचे दबने हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कंपनी के ही अंदर..

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के गांव जटोला स्थित साकेत फब्रिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बैसमेंट की  खुदाई के दौरान मिट्टी दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार मजदूर अचानक ढही मिट्टी में दब गए, इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
PunjabKesari, basement

जानकारी के अनुसार मजदूर शनिवार सुबह कंपनी के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान कंपनी के अंदर मशीनों के वाइब्रेशन के चलते बेसमेंट की मिट्टी ढह गई। जिसके नीचे 4 मजदूर दब गए, जिसमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक मूल रूप से बंगाल के रहने वाले थे। वहीं दो अन्य घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवया गया है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि बेसमैंट की खुदाई के दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।


 





 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!