आर्किटेक्ट से लूट के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी फरार

Edited By Manisha rana, Updated: 12 Sep, 2020 10:49 AM

three accused arrested for robbing architect

फिरोजपुर झिरका पुलिस ने 4 दिन पहले राजस्थान के दौसा के रहने वाले आर्किटेक्ट से लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया...

नूंह (एके बघेल) : फिरोजपुर झिरका पुलिस ने 4 दिन पहले राजस्थान के दौसा के रहने वाले आर्किटेक्ट से लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटी कार को भी बरामद किया है। पुलिस को इस गिरोह के दो अन्य बदमाशों की तलाश है। पुलिस द्वारा इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है तथा आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई तेज कर दी है।

जांच अधिकारी टेक चंद ने बताया कि दौसा के रहने वाले संतोष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत दिनों उनके पास अज्ञात लोगों का इस बहाने फोन आया कि वह एक आलीशान मकान का नक्शा उनसे बनवाना चाहते हैं। आरोपियों के बहकावे में आकर वह उनके बताए ठिकाने पर आ गए। जहां गांव दोहा में बदमाशों ने मिलकर उनसे पैसे व लैपटॉप तथा कार को हथियार के बल पर लूट लिया था।  

पीड़ित ने बताया कि इस बारे में पुलिस को उनके द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज करते हुए रावली बांध से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले से जुड़े तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की कार को बरामद कर लिया है तथा इससे जुड़े दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!