बदमाशों ने शराब के ठेके को बनाया निशाना, 1 लाख रुपए की लूट की वारदात को दिया अंजाम (VIDEO)

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Apr, 2022 12:44 PM

सोनीपत के गांव नाथूपुर स्थित शराब ठेके के अंदर फायर कर सेल्समैन को पिस्तौल का बट मारकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम...

सोनीपत (सन्नी) : सोनीपत के गांव नाथूपुर स्थित शराब ठेके के अंदर फायर कर सेल्समैन को पिस्तौल का बट मारकर तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। वारदात शुक्रवार रात करीब आठ बजे की है। यह वारदात ठेके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि सोनीपत के रहने वाले विनोद कुमार गांव नाथूपुर में शराब का ठेका चलाता हैं। शराब ठेके पर अजय व शिवा सेल्समैन हैं। बीती देर रात दोनों सेल्समैन ठेके पर पेटियों से बोतल निकालकर रख रहे थे। उसी दौरान बाइक पर तीन नकाबपोश युवक आए। उनमें से एक युवक ने ठेके के अंदर फायर किया और अपने एक साथी के साथ अंदर घुस आया। उन्होंने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों बदमाशों ने सेल्समैन शिवा व अजय पर पिस्तौल तान कर धमकी दी। इसके बाद नकदी से भरा गल्ला उठा लिया। उन्होंने पिस्तौल के बट से सेल्समैन पर हमला भी किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सेल्समैन ने बताया कि ठेके से बदमाश एक लाख रुपए ले गए हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!