पंजाब से फरार आतंकी हरियाणा में? अलर्ट जारी(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 18 Nov, 2018 05:38 PM

पंजाब से दिल्ली के लिए निकले 5-6 लापता आतंकवादियों की हरियाणा में घुसने की आशंका जताई जा रही है। वहीं फतेहाबाद में हाइवे पर लावारिस एक लावारिस संदिग्ध गाड़ी मिली है। जिससे आतंकवादियों को लेकर हरियाणा प्रशासन भी सतर्क हो गया है। वहीं इस मामले पर...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट): पंजाब से दिल्ली के लिए निकले 5-6 लापता आतंकवादियों की हरियाणा में घुसने की आशंका जताई जा रही है। वहीं फतेहाबाद में हाइवे पर लावारिस एक लावारिस संदिग्ध गाड़ी मिली है। जिससे आतंकवादियों को लेकर हरियाणा प्रशासन भी सतर्क हो गया है। वहीं इस मामले पर डीएसपी ने बताया कि लापता आतंकियों के बारे में केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा खुफिया विभाग की ओर से इनपुट मिलने के बाद अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले से लगती राजस्थान, पंजाब सीमा एरिया में नाकेबन्दी, संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग की जा रही है। होटल, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर भी पूरी सतर्कता से चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। फतेहाबाद में सदर थाना क्षेत्र में हाईवे पर लावारिस खड़ी मिली ईको गाड़ी को कब्जे में लिया गया है, गाड़ी के बारे में प्राथमिक जानकरी मिली है कि गाड़ी की पानीपत जिले से चोरी किया गया, फिलहाल जांच जारी है और पूरी जिला पुलिस और खुफिया विंग को अलर्ट पर रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!