छात्रा को रात में स्कूल ले जाता टीचर फिर करता था ऐसी हरकतें, अब हुआ गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 16 May, 2020 01:54 PM

teacher arrested who rapped a student

हरियाणा के जिला नूंह में पुलिस ने एक कलयुगी टीचर को गिरफ्तार किया है, जिसने एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर उसके साथ बहुत गंदे काम किए। गिरफ्तार किए गए आरोपी टीचर को पुलिस ने बीते दिन शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जिसके बाद आरोपी को भोंडसी...

नूंह: हरियाणा के जिला नूंह में पुलिस ने एक कलयुगी टीचर को गिरफ्तार किया है, जिसने एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर उसके साथ बहुत गंदे काम किए। गिरफ्तार किए गए आरोपी टीचर को पुलिस ने बीते दिन शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया, जिसके बाद आरोपी को भोंडसी जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित छात्रा के साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था और इस बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दे रहा था। जब उसकी इस गंदी हरकत का खुलासा हुआ तो वह केस वापस लेने का भी दबाव बनाने लगा।

नाबालिग छात्रा के के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीबीपुर गांव का आरोपी मास्टर फजल हुसैन एक अध्यापक है, जो उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा। किसी को बताने पर उसकी वीडियो वायरल करने और उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी देता रहा। 

पीड़ित पिता ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर का काम करता है और उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं। आरोपी टीचर लगातार उसकी बेटी को नशे की गोली चाय में पिलाने के लिए देता था और अपनी गाड़ी में रात को उनके कपड़े बदलवाकर नूंह स्थित एक स्कूल में ले जाता था और उसके साथ उसका रात भर गलत काम करता था।

केस वापस लेने का बनाया दबाव
बुधवार को पीड़ित पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ महिला थाने में आकर आरोपी को पकडऩे की गुहार लगाई। जब उन्होंने आरोपी के खिलाफ 17 अप्रैल को नूंह के महिला थाने में मामला दर्ज कराया तो, तभी से आरोपी लगातार उन्हें डरा धमकाने के साथ-साथ मामला वापस लेने का दबाव बनाता रहा। हालांकि अब आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!