शार्ट सर्किट से गन्ने की फसल जलकर स्वाहा, पीड़ित किसान ने सरकार से मांगा मुआवजा

Edited By Manisha rana, Updated: 03 Nov, 2020 01:17 PM

sugarcane crop burnt by short circuit

बास तहसील के गांव खांडा खेड़ी के खेतों में शार्ट सर्किट के कारण एक एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने जब खेतों से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी...

बास : बास तहसील के गांव खांडा खेड़ी के खेतों में शार्ट सर्किट के कारण एक एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने जब खेतों से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना दमकल विभाग व पुलिस को दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। 

किसान खांडा खेड़ी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह अपने खेतों में काम कर रहे थे तो उन्हें धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने वहां पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर इसकी सूचना पुलिस व दम कल विभाग को दी। नारनौंद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची औऱ आग पर काबू पाया। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!