ये क्या...अंबाला स्कूल में हुई ऐसी प्रतियोगिता, सब हो गए हैरान

Edited By Manisha rana, Updated: 02 Feb, 2025 03:00 PM

such a competition was held in ambala school

आपने स्कूलों में अक्सर कई प्रतियोगिताएं देखी होंगी। लेकिन इस प्रतियोगिता को देख सब हैरान हो गए।

अंबाला : आपने स्कूलों में अक्सर कई प्रतियोगिताएं देखी होंगी। लेकिन इस प्रतियोगिता को देख सब हैरान हो गए। अंबाला के सोहन लाल डी.ए.वी. शिक्षा महाविद्यालय में एक राष्ट्रीय हवन यज्ञ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 50 से अधिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। 

यह अनूठा आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कोहली के मार्गदर्शन में और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. नरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!