बस में टिकट न लेकर सफर करना छात्र को पड़ा भारी, गंवानी पड़ी जान

Edited By Isha, Updated: 17 May, 2022 12:19 PM

student die in sonipat

सोनीपत मुरथल रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से एक इंजीनियरिंग के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र मुरथल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग का छात्र था। सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव

सोनीपत (सन्नी मलिक): सोनीपत मुरथल रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस के नीचे आने से एक इंजीनियरिंग के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र मुरथल यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग का छात्र था। सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सिविल अस्पताल भेज दिया है। 

 मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बहादुरगढ़ से चंडीगढ़ जा रही बस में अभिषेक नाम का एक छात्र सवार था। बताया जा रहा है कि अभिषेक मुरथल यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग का छात्र था और वह बस में बगैर टिकट सफर कर रहा था। हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर सुनील ने जानकारी दी कि वह छात्र को बार-बार खिड़की से दूर होने की बात कह रहे थे, लेकिन वह उतरने की बात कहकर वहीं पर खड़ा रहा और चलती बस से उसने छलांग लगा दी। थोड़ी दूरी पर ही बस टिकट को चेकिंग करने के लिए स्टाफ खड़ा हुआ था। उसने चलती बस से छलांग लगाने के कारण वह बस के टायर के नीचे आ गया जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!