1 सितंबर को हिसार में होगा प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण अधिवेशन, समाज के लोगों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग

Edited By Saurabh Pal, Updated: 31 Jul, 2024 07:08 PM

state level brahmin convention will be held in hisar on 1st september

अनिल शर्मा सातरोडिया के नेतृत्व में हिसार के डाबड़ा चौक स्थित एक निजी रेस्तरां में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण खाप हरियाणा के अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रेस वार्ता...

हिसार (विनोद सैनी): अनिल शर्मा सातरोडिया के नेतृत्व में हिसार के डाबड़ा चौक स्थित एक निजी रेस्तरां में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण खाप हरियाणा के अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध और बुद्धिजीवी व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रेस वार्ता में अनिल शर्मा सातरोडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश में ब्राह्मण समाज की राजनीतिक भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की।

प्रेस वार्ता में मौजूद अशोक शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण खाप हरियाणा ने कहा की हरियाणा प्रदेश में बहुत लंबे समय से ब्राह्मण समाज को अनदेखा किया जा रहा है, जिसको हमारा समाज अब सहन नहीं करेगा। इसलिए मीडिया के माध्यम से हम हरियाणा प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व से कहना चाहते हैं कि ब्राह्मण समाज की हमेशा ही सामाजिक एवं राजनीतिक नेतृत्व में हिस्सेदारी रही है। लेकिन पिछले कई वर्षों से सभी राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर ब्राह्मण समाज का सिर्फ और सिर्फ वोट के रूप में इस्तेमाल किया है, जिसमें बदलाव की जरूरत है। समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिया जाना जरूरी है। प्रेस वार्ता में अनिल शर्मा ने बताया कि जल्द ही ब्राह्मण समाज हिसार में 1 सितंबर को प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण अधिवेशन करने जा रहा है, जिसमें ब्राह्मण समाज के हजारों लोग शामिल होंगेष इससे प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व को बता दिया जाएगा कि ब्राह्मण समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है। प्रेस कांफ्रेंस में पार्षद अनिल शर्मा ने भी अपनी बात रखी।

ब्राह्मण समाज के राजनीतिक वर्चस्व को कमजोर करने का काम किया गया: अनिल शर्मा

अनिल शर्मा सातरोडिया ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने ब्राह्मण समाज के राजनीतिक वर्चस्व को कमजोर करने का काम किया है, जो इस बार के विधानसभा चुनाव में समाज किसी भी रूप में सहन नहीं करेगा। इसलिए हम आज की मीटिंग में प्रेस के माध्यम से सभी राजनीतिक पार्टियों को चेताना चाहते हैं कि हमारे समाज को अनदेखा करना छोड़ें और समाज को उसका राजनीतिक हक दें, वरना ब्राह्मण समाज स्वयं इतना मजबूत है की वह अपना हक खुद लेने में सक्षम है। प्रेस वार्ता में पूर्व पार्षद अनिल शर्मा और ब्राह्मण खाप हिसार के अध्यक्ष रोशनलाल शर्मा ने भी अपनी बात रखी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!