Haryana Election 2019: सोनिया गांधी का महेंद्रगढ़ दौरा रद्द, अब राहुल गांधी करेंगे संबोधित

Edited By Isha, Updated: 18 Oct, 2019 10:09 AM

sonia rally in haryanas

हरियाणा में चुनावी पारा उफान पर है और आज चुनाव के आखिरी वक्त में बड़े दिग्गज नेता पसीना बहाने के लिए हरियाणा की धरती पर आ रहे हैं। हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। इसके लिए केंद्र

डेस्कः हरियाणा में चुनावी पारा उफान पर है और आज चुनाव के आखिरी वक्त में बड़े दिग्गज नेता पसीना बहाने के लिए हरियाणा की धरती पर आ रहे हैं। हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। इसके लिए केंद्र के भी दिग्गज नेता हरियाणा में आकर चुनावी माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।  कांग्रेस ने भी पूरा दमखम हरियाणा की धरती पर लगा दिया है।

आज कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी महेंद्रगढ़ मे आ रही थी लेकिन किन्ही कारणों के चलते उनका दौरा रद्द हो गया है अब राहुल गांधी की महेंद्रगढ़ में दोपहर तीन बजे रैली होगी। राहुल गांधी के अलावा राजस्थान के मुख्यमत्री अशोक गहलोत नारनौल और महेंद्रगढ़ में जनसभा करेगे। अशोक गहलोत 4 बजे नारनौल और साढ़े 5 बजे महेंद्रगढ़ में जनसभा करेंगे। 

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरियाणा के हिसार और गोहाना में रैलियां करेंगे। नरेंद्र मोदी की साढे बारह बजे गोहाना और ढाई बजे हिसार में रैली होगी। वहीं राजनाथ सिंह की आज हरियाणा में तीन जनसभाए हैं। राजनाथ सिंह की बेरी विधानसभा में सुबह साढे दस बजे, साढ़े बारह बजे पृथला विधानसभा और ढाई बजे तावडू में रैली होगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!