सिवानी नगर पालिका भंग, एस.डी.एम. प्रशासन पद पर कर सकते हैं ज्वाइन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Mar, 2018 09:29 AM

sivani nagar palika bhang sdm join the administration post

23 मार्च को शहीदी दिवस पर अवकाश के बावजूद सिवानी नगर पालिका भंग हो गई यानी नगर पालिका के 13 पार्षदों का कार्यकाल विधिवत रूप से समाप्त हो गया। बताया जाता है कि एस.डी.एम. राजेश प्रजापति सोमवार को विधिवत रूप से सिवानी नगर पालिका के प्रशासक के पद पर...

सिवानी मंडी(ब्यूरो):  23 मार्च को शहीदी दिवस पर अवकाश के बावजूद सिवानी नगर पालिका भंग हो गई यानी नगर पालिका के 13 पार्षदों का कार्यकाल विधिवत रूप से समाप्त हो गया। बताया जाता है कि एस.डी.एम. राजेश प्रजापति सोमवार को विधिवत रूप से सिवानी नगर पालिका के प्रशासक के पद पर कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं। नगर पालिका के भंग होने के साथ ही सिवानी में एक बार फिर से चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में नगर पालिका भंग होने से पूर्व न.पा. प्रशासन द्वारा विकास कार्यों को लेकर करीब अढ़ाई करोड़ रुपए के लगाए गए टैंडरों पर विकास कार्य गति न पकडऩे से कई प्रकार की दिक्कतें सामने आ सकती है।

बता दें कि सिवानी नगर पालिका के चुनावों को लेकर कुछ ही समय में चुनावी कार्यक्रम आ सकता है। इसी बीच न.पा. के पार्षदों का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था और बाकायदा स्थानीय निकाय विभाग के डायरेक्टर ने पत्र जारी कर 23 मार्च से न.पा. को भंग कर एस.डी.एम. को यहां का प्रशासक नियुक्त करने के निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद न.पा. प्रशासन ने न.पा. चेयरमैन सहित अन्य पार्षदों को इसकी सूचना भी दे दी थी। न.पा. भंग होने के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं लेकिन सिवानी शहर के विकास को लेकर अभी गति में काफी कमी आई है।
 

बताया जाता है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा पिछले 3 माह में करीब अढ़ाई करोड़ रुपए के विकास कार्यों के टैंडर लगाए थे लेकिन इन विकास कार्यों का कुछ ही कार्य ठेकेदारों द्वारा पूरा किया गया है। जबकि अधिकतर कार्य अधर में ही लटक रहे हैं। वहीं अब जब न.पा. के प्रशासक  के तौर पर एस.डी.एम.नियुक्त हो गए हैं तो उनके लिए विकास कार्यों को गति देना भी चैलेंज होगा। सूत्र बताते हैं कि सोमवार को विधिवत रूप से एस.डी.एम.सिवानी के प्रशासक के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। इस संबंध में एस.डी.एम.से बात करना चाहा लेकिन उनसे सम्पर्क न हो सका।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!