सिरसा रोड पर एक मकान में चल रहे वेश्यावृत्ति धंधे का भंडाफोड़, पंजाब की महिलाओं सहित 5 काबू

Edited By Updated: 03 Feb, 2017 01:03 PM

sirsa road prostitution racket busted

फतेहाबाद पुलिस ने भट्टू कलां शहर के सिरसा रोड पर एक मकान में चल रहे वेश्यावृत्ति धंधे का भंडाफोड़ किया है।

फतेहाबाद (गौतम तारिफ):फतेहाबाद पुलिस ने भट्टू कलां शहर के सिरसा रोड पर एक मकान में चल रहे वेश्यावृत्ति धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस धंधे में पुलिस ने 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले वाले है। घटना गत देर रात शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, फतेहाबाद के गांव ढाबी खुर्द के एक व्यक्ति सहित सिरसा के नाासरी चोपटा के निवासी 2 युवकों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि महिला थाना को सूचना मिली कि सिरसा रोड पर स्थित एक मकान मे देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उसके बाद पुलिस टीम की ओर से वहां पर छापेमारी की गई। जहां से आपत्तिजनक हालत में 2 महिलाओं सहित 3 युवकों को काबू किया गया हैं। उक्त लोगों पर मोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कोर्ट मे पेश किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!