दमदमा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को दिया जाएगा शहीद राज सिंह का नाम

Edited By Shivam, Updated: 20 May, 2020 08:36 PM

shaheed raj singh s name will be given to senior secondary school

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने घोषणा करते हुए कहा है कि गांव दमदमा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को शहीद राज सिंह का नाम दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सहायता के साथ प्रदेश सरकार से भी शहीद के परिवार को सहायता दिलवाई जाएगी। केंद्रीय...

सोहना (सतीश): केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने घोषणा करते हुए कहा है कि गांव दमदमा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को शहीद राज सिंह का नाम दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सहायता के साथ प्रदेश सरकार से भी शहीद के परिवार को सहायता दिलवाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री गांव दमदमा में शहीद राज सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव पहुंचे थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि शहीदों की शहादत कभी भी भुलाई नहीं जा सकती देश के नाम शहादत देने वाले जवान हमेशा अमर रहते हैं।

मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार में राज्य सरकार के जो कायदे कानून होते हैं उनके अनुसार परिवार को सहायता दी जाएगी। उसके पश्चात भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात करके शहीद के परिवार को सहायता दिलाई जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने मौके पर ही प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से फोन पर बात करके गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल को शहीद राज सिंह का नाम देने की बात की। वहीं गांव वालों को आश्वासन दिया कि जल्दी सीनियर सेकेंडरी स्कूल को शहीद का नाम दिया जाएगा ताकि लोग उनकी शहादत को हमेशा याद रखें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!