मालिक के पैसों को देख डोली नौकर की नीयत, कर डाली ये घिनौनी करतूत

Edited By Deepak Paul, Updated: 24 Nov, 2018 12:09 PM

servant s devotion to the owner s money

अगर आप अपने ड्राईवर पर अधिक विश्वास करते हैं तो सावधान हो जाइए। कहीं वही ड्राइवर आपकी जासूसी कर आपके लिए खतरा तो नही बन रहा है। ताजा मामला सोहना सिटी थाना पुलिस ने दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जिसने चिट्ठी के जरिए अपने मालिक को पांच...

सोहना(सतीश राघव): अगर आप अपने ड्राईवर पर अधिक विश्वास करते हैं तो सावधान हो जाइए। कहीं वही ड्राइवर आपकी जासूसी कर आपके लिए खतरा तो नही बन रहा है। ताजा मामला सोहना सिटी थाना पुलिस ने दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जिसने चिट्ठी के जरिए अपने मालिक को पांच लाख रूपए देने व ना देने पर दोनो बेटों को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
PunjabKesari
आरोपी ने बताया कि वह काफी तंग हालत से गुजर रहा था जिस पर उसने इस मामले को अंजाम दिया। सोहना में 21 नबम्वर को सोहना के वार्ड 5 मे रहने वाले हार्डवेयर व्यापारी श्याम सुन्दर के घर पर एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसमे लिखा हुआ था कि पांच लाख रूपए दे दो वरना उसके बच्चों को मार दिया जायेगा। वहीं पांच लाख रूपए लेकर यूपी के शेरगढ़ गांव में बुलाया गया व पत्र में गूंगा भाई का नाम लिखा गया था। पत्र को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
PunjabKesari
मामले की जांच मे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया तो व्यापारी की आंखें उस समय खुली रह गईं जब व्यापारी ने देखा कि आरोपी उसका अपना ही चालक है। आरोपी चन्द्रभान उर्फ गगन सोहना के वार्ड 15 का रहने वाला है जो काफी समय से हार्डवेयर व्यापारी के यहां ड्राईवर का कार्य कर रहा था। व्यापारी का यह ड्राईवर काफी भरोसेमंद था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!