सिक्योरिटी गार्ड की गला दबाकर हत्या

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 24 May, 2022 10:28 PM

security gaurd murdered by unknown in gurgaon

खेडक़ीदौला थाना क्षेत्र के सेक्टर 79 में एक सिक्योरिटी गार्ड की गला दबाकर हत्या किए जान का मामला सामने आया है। मृतक का शव निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास पड़ी खाली जमीन पर मिला।

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी): खेडक़ीदौला थाना क्षेत्र के सेक्टर 79 में एक सिक्योरिटी गार्ड की गला दबाकर हत्या किए जान का मामला सामने आया है। मृतक का शव निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास पड़ी खाली जमीन पर मिला। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।


यूपी जालोन के शिवम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह यहां सिग्रेचर कंपनी की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात है। वह यहां बिल्डिंग के पीछे बनी झुग्गियों में अपने चचेरे भाई कुलदीप के साथ रहता है। 23 मई की सांय को कुलदीप के पास सुपरवाईजर का फोन आया कि उसे रात में भी कंपनी में डयूटी करनी है तो वह वापिस झुग्गी में आ गया। जहां उसे रामचंद्र उर्फ तिलकधारी मिल गया। जिसने कुलदीप के साथ शराब पीने के लिए बोला। जिस पर दोनों शराब पीने के लिए चले गए।

 

रात जब नौ बजे उसने कुलदीप को कई बार फोन किया तो वह बंद आ रहा था। कुलदीप झुग्गी में भी नहीं था। मंगलवार को कंपनी की निर्माणाधीन बिल्डिंग के साथ खाली जमीन पर उसका शव मिला तो भीड़ लग गई। शिवम का आरोप है कि कुलदीप की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर छानबीन की और हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!