हरियाणा की बेटी ने बनाया नेशनल रिकार्ड, बनाई महज 3 एमएम की बोट

Edited By Isha, Updated: 07 Jan, 2020 06:28 PM

आज के समय में बेटियां बेटो से कम नहीं है। इस बात को एक बरा फिर साबित किया है बहादुरगढ़ की साक्षी गर्ग ने। हस्तशिल्प प्रदर्शनी से शुरू हुई साक्षी की कला यात्रा अब नए मुकाम पर पहुंच चुकी है। साक्षी के नाम महज 3 एमएम की बोट बनाने का

बहादुरगढ़ (प्रवीन धनखड़)- आज के समय में बेटियां बेटो से कम नहीं है। इस बात को एक बरा फिर साबित किया है बहादुरगढ़ की साक्षी गर्ग ने। हस्तशिल्प प्रदर्शनी से शुरू हुई साक्षी की कला यात्रा अब नए मुकाम पर पहुंच चुकी है। साक्षी के नाम महज 3 एमएम की बोट बनाने का नेशनल रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। साक्षी सांझी पेंटिंग की महारथी कलाकार है। मल्टीटेलिंटड साक्षी अब तंजौर पेंटिग भी कर रही है। तंजौर पेटिंग में सोने की परत चढ़ाई जाती है। बहादुरगढ़ की हस्तशिल्प प्रदर्शनी में साक्षी को खूब सराहना मिल रही है।


मल्टीटैलेंटिड साक्षी ने सांझी पेटिंग के साथ हाथों का हुनर दिखाते हुये महज 3 एमएम की कश्ती बनाई है। इतनी छोटी बोट जिसे आंखो से निहारने के लिये भी काफी ध्यान लगाना पड़ता है वो बोट साक्षी ने बिना किसी टूल का इस्तेमाल किये अपने हाथों से बनाई है। 2018 में सबसे छोटी बोट बनाने के लिये साक्षी के नाम नेशनल रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुका है।

साक्षी गर्ग ने सबसे छोटी बोट बनाने के साथ सांझी पेंटिंग को मॉर्डन लुक दिया  और अब तंजौर पेटिंग में भी कुशलता हासिल कर ली है। तंजौर पेटिंग को बनाने में महीने भर का वक्त लगता है। पहले बोर्ड तैयार होता है फिर उस पर इन्ग्रेविंग यानि उभार किया जाता है और फिर उस पर हरा और लाल स्टोन चिपकाया जाता है उसके बाद उस पर खाने वाले सोने की खालिस 24 कैरेट की परत चढ़ाई जाती है और फिर पेंटिग की जाती है। तंजोर कला की पेंटिग को देखने के लिये लोगों की भारी भीड़ साक्षी के पास उमड़ रही है।  पांच साल की कला यात्रा में साक्षी को नई पहचान मिली है। साक्षी के नाम नेशनल रिकॉर्ड है। साक्षी ने नेशनल साईंस फैस्टिवल ,इंडिया क्राफ्ट विक औ क्राफ्ट म्यूजियम में भी अपनी कला की प्रदर्शन किया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!