भंसाली पर साध्वी देवा ठाकुर ने निकाली भड़ास, कहा- आगे से न बनाएं ऐसी फिल्में(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 26 Jan, 2018 02:05 PM

हमेशा से ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली देवा इंडिया फाउंडेशन की डायरेक्टर साध्वी देवा ठाकुर ने फिल्म पद्मावत को लेकर डायरेक्टर संजय लीला बंसाली पर निशाना साधा है। सीएम सिटी करनाल पहुंची देवा ठाकुर ने भंसाली को हिंदू राजाओं पर...

करनाल(विकास मेहला): हमेशा से ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली देवा इंडिया फाउंडेशन की डायरेक्टर साध्वी देवा ठाकुर ने फिल्म पद्मावत को लेकर डायरेक्टर संजय लीला बंसाली पर निशाना साधा है। सीएम सिटी करनाल पहुंची देवा ठाकुर ने भंसाली को हिंदू राजाओं पर फिल्म न बनाने की हिदायत दी है। मीडिया से बातचीत में साध्वी ने कहा कि राजपूतों का इतिहास गौरवशाली है इसलिए इस फिल्म पर बैन लगाया जाना चाहिए। साध्वी ने इस दौरान प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं पर भी चिंता जताई।  
PunjabKesari
साध्वी देवा ठाकुर ने करणी सेना पर भी फूट पड़ने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि करनी सेना में फूट डल चुकी है इसलिए सभी खुद को पदाधिकारी बता रहे हैं। साध्वी ने कहा कि फिल्म के खिलाफ सरकार को सुप्रीम कोर्ट में दोबारा याचिका डालनी चाहिए शायद सुप्रीम कोर्ट के आगे कुछ तथ्य रखने बाकी रह गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!