दर्दनाक हादसा: प्राईवेट बस ने मारी बाइक सवार को टक्कर, मौत

Edited By Shivam, Updated: 02 Feb, 2020 07:14 PM

road accident in panipat

पानीपत-असंध रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्कूल के पास एक भयंकर सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक थर्मल सीमेंट फैक्ट्री में जा रहा था, तभी सामने से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी,...

पानीपत(सचिन नारा): पानीपत-असंध रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्कूल के पास एक भयंकर सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक थर्मल सीमेंट फैक्ट्री में जा रहा था, तभी सामने से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। 

इस हादसे में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जो मृतक युवक के साथ ही बाइक पर सवार था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। मृतक का भी पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया। बस चालक मौके से फरार है।

गौरतलब है कि पानीपत में आज ही जीटी रोड पर ओवरलोडेड ट्रैक्टर एक ट्रक द्वारा कट लगने से पलट गया, जिससे काफी लंबे जाम की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। ओवरलोडिड ट्रैक्टर इसराना की ओर जा रहा था। जो खादी आश्रम के सामने की ट्रक की साइड लगने से संतुलन खोकर पलट गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!