दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम

Edited By vinod kumar, Updated: 21 Jan, 2021 03:36 PM

road accident in karnal

हरियाणा के करनाल में वीरवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा गांव सटौंडी के पास हुआ, जहां बाइक पर जा रहे युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से युवक की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

करनाल (विकास मैहला): हरियाणा के करनाल में वीरवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। यह हादसा गांव सटौंडी के पास हुआ, जहां बाइक पर जा रहे युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से युवक की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे के बाद कार चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। 

PunjabKesari, haryana

जानकारी के मुताबिक प्रवीण (28) करनाल से अपने गांव वापस लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक अपनी कार को घटनास्थल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!