तेज रफ्तार के कहर ने ली कांवड़िए की जान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Jul, 2017 10:40 AM

returning with a jacket to the young man unknown vehicle hit

रतिया टोहाना मार्ग पर एक कावड़िये की दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है।

रतिया (रमेश भट्ट):रतिया टोहाना मार्ग पर तेज रफ्तार के कहर ने एक कावड़िए की जान ले ली। दरअसल, कांवड़िया हरिद्वार से कांवड़ लेकर रतिया आ रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हे गई। मृतक कांवड़िया रिंकू रतिया के वार्ड नं 7 का रहने वाला था और ये 15 जुलाई को हरिद्वार कावड़ लेने गया था। वापसी के समय रतिया से 15 किलोमीटर दूर कुला के पास दर्दनाक हादसा हो गया।
PunjabKesari
कांवड़िए को रतिया के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिला प्रशासन ने जो कावड़ियों को ले कर जो पुख्ता इंतजाम किए थे। उनकी भी पोल खुलती नजर आ रही है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!