CRSU जींद में निकली 68 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया; यहां जानें पूरी डिटेल

Edited By Harman, Updated: 19 Nov, 2026 04:51 PM

recruitment for 68 posts announced at crsu jind

चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद में शिक्षण पदों पर भर्ती का अवसर आया है। विश्वविद्यालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के कुल 68 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

जींद (अमनदीप पिलानिया) : चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (CRSU), जींद में शिक्षण पदों पर भर्ती का अवसर आया है। विश्वविद्यालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के कुल 68 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर अलग-अलग विषयों और आरक्षित श्रेणियों के अनुसार नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2026 से शुरू होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार, असिस्टेंट प्रोफेसर के 37, एसोसिएट प्रोफेसर के 23 और प्रोफेसर के 8 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए विभिन्न विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं।

इन विषयों में निकली हैं भर्तियां

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बॉटनी, केमिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन, इंग्लिश, हिस्ट्री, मैनेजमेंट, मैथेमेटिक्स, फिजिकल एजुकेशन, साइकोलॉजी, जूलॉजी और फिजिक्स विषयों में भर्ती होगी। वहीं, एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर केमिस्ट्री, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, इकोनॉमिक्स, एजुकेशन, इंग्लिश, हिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, फिजिकल एजुकेशन, साइकोलॉजी और मैनेजमेंट विषय शामिल हैं। प्रोफेसर के पदों पर केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, मैनेजमेंट, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स, कॉमर्स, हिस्ट्री, फिजिकल एजुकेशन और साइकोलॉजी विषयों में पद विज्ञापित किए गए हैं।

इतना मिलेगा वेतनमान

भर्ती में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए एकेडमिक लेवल-10 के तहत 57,700 से 1,82,400 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए एकेडमिक लेवल-13A के तहत 1,31,400 से 2,17,100 रुपये और प्रोफेसर के लिए एकेडमिक लेवल-14 के तहत 1,44,200 से 2,18,200 रुपये का वेतनमान निर्धारित किया गया है।

ये हैं आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

विश्वविद्यालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, भर्ती का विज्ञापन 19 नवंबर 2026 को प्रकाशित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर से शुरू होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट आवश्यक दस्तावेजों के साथ विश्वविद्यालय में जमा करवाने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक है।

आरक्षण के अनुसार होंगे पद

विश्वविद्यालय ने हरियाणा सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए पद निर्धारित किए हैं। इनमें सामान्य वर्ग, बीसी-ए, बीसी-बी, ईडब्ल्यूएस, डीएससी और ओएससी सहित दिव्यांग श्रेणी के पद भी शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित योग्यता, अनुभव, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी भर्ती विज्ञापन में देख सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!