कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन, करेगी ये काम

Edited By vinod kumar, Updated: 21 Feb, 2020 10:32 PM

कोरोना वायरस से लड़ने और जीतने के लिए गुरूग्राम में रैपिड रिस्पांस टीम गठन किया गया हैं। ये टीम घर- घर जाकर कोराना वायरस की जांच करेगी। जिसके लिए हेल्थ विभाग की टीम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

गुरुग्राम(मोहित): कोरोना वायरस से लड़ने और जीतने के लिए गुरूग्राम में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया। ये टीम घर- घर जाकर कोराना वायरस की जांच करेगी। जिसके लिए हेल्थ विभाग की टीम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

अगर किसी काे कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो वह हेल्थ विभाग के इन 01242322412, 9911519296, 7015523417, 9654231756 हेल्पलाइन नंबरो पर फोन करे सकते हैं। इसके बाद हेल्थ विभाग की टीम तुरंत उस घर पहुंचेगी और लक्षण वाले मरीज की जांच करेगी। 

गुरूग्राम स्वास्थ्य विभाग की माने तो अब तक गुरूग्राम के 83 लोगों ने इन हेल्पलाइन नंबरों से मदद मांगी है। इसके बाद विभाग की टीम ने 83 अलग-अलग लोकेशन पर जाकर मरीजों की जांच की और लोगों को भरोसा दिलाया की अब डरने की जरूरत नहीं है। रैपिड रिस्पांस टीम में तमाम विभागों के डॉक्टरों को शामिल किया है। ताकि लोगों के घरों पर ही तमाम टेस्ट किए जा सके। 

कोरोना वायरस पर कंट्रोल के लिए स्वास्थ्य विभाग डिस्ट्रिक्ट रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया हैं। यह टीम जिला में कोरोना के नियंत्रण के लिए स्कूल कॉलेज में अवेयरनेस प्रोग्राम, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और पैरा मेडिकल स्टाफ के बीच कोऑर्डिनेशन का काम करेगी। इस टीम की देखरेख में ही कोरोना के नियंत्रण के लिए सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा कोरोना वायरस जागरूकता के लिए रेडियो जिंगल्स और सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर, बैनर भी लगाए जाएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!