मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 25 Feb, 2020 05:43 PM

rape with disable woman accused arrested

उपमंडल के एक गांव की रहने वाली शारीरिक व मानसिक दिव्यांग महिला से जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से...

टोहाना(सुशील सिंगला): उपमंडल के एक गांव की रहने वाली शारीरिक व मानसिक दिव्यांग महिला से जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस को दी शिकायत में महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन मानसिक व शारीरिक रूप से अपाहिज है, दोपहर के समय जब वह घर आया तो उसे उसकी बहन घर नहीं मिली। शिकायत के अनुसार उसकी बहन को एक झोपड़ी से बरामद किया गया जिसके बाद उसने सारी बात बताई जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिठमडा निवासी राजबीर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस के पास ग्रामीण ने शिकायत देकर एक व्यक्ति पर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!