दुष्कर्म का आरोपी बाबा गिरफ्तार, आश्रम में आई बच्चियों के साथ किया था घिनौना काम(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 30 Jan, 2020 12:21 AM

कालका के रायपुर रानी स्थित छोटा त्रिलोकपुर आश्रम में दो बच्चियों से दुष्कर्म करने का आरोपी बाबा बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपों के मुताबिक, हिमाचल के बद्दी से आश्रम में सेवा करने के लिए दो बच्चियां आई थीं, जिनके साथ आश्रम में बाबा ने...

पंचकूला (उमंग): कालका के रायपुर रानी स्थित छोटा त्रिलोकपुर आश्रम में दो बच्चियों से दुष्कर्म करने का आरोपी बाबा बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपों के मुताबिक, हिमाचल के बद्दी से आश्रम में सेवा करने के लिए दो बच्चियां आई थीं, जिनके साथ आश्रम में बाबा ने तीन दिनों तक दुष्कर्म किया। 

घटना के बाद फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी बाबा को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही थी, जिसमें महिला पुलिस ने सफलता हासिल की है।

महिला थाना प्रभारी नेहा चौहान ने बताया था कि पीड़ित लड़कियों के अनुसार लक्षानंद नामक बाबा ने उनके साथ तीन दिनों तक गलत काम किया। एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़ित लड़कियों का मेडिकल करवाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!