Edited By Shivam, Updated: 09 Sep, 2019 10:06 PM
गोहाना के सदर थाना के अंतर्गत एक नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की मां की शिकायत पर तीन से चार लड़कों के खिलफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है
गोहाना(सुनील): गोहाना के सदर थाना के अंतर्गत एक नाबालिग से रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की मां की शिकायत पर तीन से चार लड़कों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले के सभी आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। सदर पुलिस थाना के तहत 15 साल की नाबालिक लड़की को घर से जबरदस्ती उठाकर कुछ लड़कों ने उसके साथ रेप किया है।
पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर तीन से चार लड़को के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर, लड़की का मेडिकल करवाया और मजिस्टेट के सामने लड़की के 164 के बयान दर्ज करवाए गए। घटना के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एसआई कप्तान सिंह ने बताया की सदर थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने उसकी बेटी के साथ रेप करने की शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला ने शिकायत में बताया की उनकी बेटी कल घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव के तीन से चार लड़के घर आकर उनकी बेटी को जबरदस्ती उठाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ गलत काम किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर लड़की का मेडिकल करवा 164 के बयान दर्ज करवाए हैं। कप्तान ने कहा किइआरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।