रंधीर सिंह हत्याकांड में शार्प शूटर विकास बागपत से गिरफ्तार

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 13 Aug, 2018 10:11 AM

randhir singh arrested from sharp shooter vikas baghpat in murder

13 मई 2018 को गांव महुआखेड़ी के रंधीर सिंह हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कल शाम काला आंब  से शार्प शूटर विकास उर्फ विक्की निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार....

नारायणगढ़(धर्मवीर): 13 मई 2018 को गांव महुआखेड़ी के रंधीर सिंह हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कल शाम काला आंब  से शार्प शूटर विकास उर्फ विक्की निवासी बागपत, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। विकास ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्य में 13 क्रूर हत्याओं की वारदातों को कबूल किया है। पुलिस ने उसे नारायणगढ़ के गांव महुआखेड़ी के रणधीर सिंह के हत्या मामले में गिरफ्तार किया है। 

रंधीर सिंह की उस समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी जब वह अपने परिवार को नखड़ौली गांव स्थित राधा स्वामी सत्संग में छोड़कर वापस आ रहा था। पुलिस द्वारा विकास के पास से 3 पिस्टल 32 बोर, एक कार्बाइन, 15 जिन्दा कारतूस और एक बुलेटप्रूफ जैकेट बरामद किया गया है। मामले में मुख्यारोपी मोहित उर्फ मैंटल अभी फरार है। सी.आई.ए. इंचार्ज शमशेर सिंह के अनुसार वर्ष 2013 में नारायणगढ़ पुलिस ने एक युवती के अपहरण का मामला विकी के खिलाफ दर्ज किया था। इस मामले में विक्की 4 साल जेल में रहा तथा वर्ष 2017 में उसे जमानत मिल गई थी। अगले ही वर्ष 2018 में विक्की के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का एक अन्य  मामला नारायणगढ़ पुलिस ने दर्ज किया था। इस मामले में विक्की अभी तक फरार था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!