निजी बस कंडक्टर के साथ झगड़ा, बोला- मारपीट कर छीने 24 हजार

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jan, 2021 03:01 PM

quarrel with private bus conductor

जींद- गोहाता मार्ग पर रधाना गांव के पास वीरवार शाम एक निजी बस के कंडक्टर क साथ बस में सकर कुछ युवकों ने मारपीट की। कंडक्टर न पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस पी.सी.आर. मौके पर पहुंची, तब तक युवक फरार

जींद : जींद- गोहाना मार्ग पर रधाना गांव के पास वीरवार शाम एक निजी बस के कंडक्टर क साथ बस में सकर कुछ युवकों ने मारपीट की। कंडक्टर न पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस पी.सी.आर. मौके पर पहुंची, तब तक युवक फरार हो चुके थे। पुलिस को कंडक्टर ने बतया कि युवक इस दौरान उसके बैग से 24 हजार रुपए भी छीन ले गए। 

जानकारी अनुसार चाबरी गांव निवासी एक निजी बस परिचालक अनिल कुमार ने बताया कि वीरवार शाम को कह जींद स॑ गोहाना के लिए बस लेकर चला था। जब बस रधाना गांव के पास पहुंची तो बस में सवार निडाना गांव के कई युवकों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक युवक उसके बैग से 24 हजार रुपए निकाल ले गया। उसे बस में सवार दूसरे यात्रियों ने झगड़ा कर रहे युवकों से किसी तरह बचाया। 

पैसे छीने जाने से पुलिस ने किया मना : पुलिस ने बस में झगड़े की सूचना की पुष्टि की मगर परिचालक से पैसे छीने जाने की कोई शिकायत मिलने से मना कर दिया।सदर एस.एच.ओ. दिनेश कुमार ने कहा कि गोहाना रूट की एक निजी बस के परिचालक के साथ टिकट को लेकर कुछ युवकों का झगड़ा होने की सूचना मिली थी।जब तक पुलिस मौके पर पहुंची युवक जा चुके थे। पुलिस के पास पैसे छीने जाने की कोई शिकायत नहीं आईं है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुईं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!