छात्रा के खिलाफ यौन हिंसा के मामले में विद्यालय कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By PTI News Agency, Updated: 17 Aug, 2022 11:22 PM

pti haryana story

गुरुग्राम, 17 अगस्त (भाषा) हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस ने पांच वर्षीय छात्रा के खिलाफ कथित यौन हिंसा के मामले में एक निजी स्कूल की दाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुरुग्राम, 17 अगस्त (भाषा) हरियाणा में गुरुग्राम पुलिस ने पांच वर्षीय छात्रा के खिलाफ कथित यौन हिंसा के मामले में एक निजी स्कूल की दाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी निजी स्कूल में कक्षा केजी की छात्रा है।

बच्ची ने अपनी मां से कहा कि जब वह आठ अगस्त को शौचालय गई, तो स्कूल की ‘दाई’ ने उसके जननांगों अंगों को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद माता-पिता ने स्कूल और पुलिस को इसकी सूचना दी।
शिकायत के बाद 30 वर्षीय दाई के खिलाफ बच्चों को यौन अपराधों से बचाने वाले कानून (पॉक्सो) की धारा छह के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुरिंदर कौर ने कहा, ‘‘एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन पहले हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। एक जांच चल रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।”
स्कूल के संचालक ने कहा कि अगर दाई ने अपराध किया है, तो उसे सजा मिलनी चाहिए और हमने सभी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिये हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!