वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़, 3 लड़कों सहित 6 लड़कियां रंगे हाथ काबू

Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Sep, 2017 10:21 AM

prostitution business busted

शहर के गांव डाबड़ा के निकट एक बैंक्वट हाल में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है।

हिसार:शहर के गांव डाबड़ा के निकट एक बैंक्वट हाल में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने वेश्यावृत्ति करने के आरोप में 3 लड़कों और 6 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी को अदालत में पेश किया। सदर पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव डाबड़ा के निकट एक बैंक्वट हाल में वेश्यावृत्ति के लिए कुछ लड़कियां बुला रखी है। फिर महिला निरीक्षक मनीषा देवी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इस टीम ने ए.एस.आई. को नकली ग्राहक बनाकर वहां पर भेजा। नकली ग्राहक का इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने वहां पर छापा मारा। छापे के वक्त पुलिस ने वहां से अर्पिता वासी पश्चिम बंगाल, जानवी वासी दिल्ली, प्रियंका वासी गाजियाबाद, सोमा वासी पश्चिमी बंगाल, रीना वासी दिल्ली, प्रियंका वासी बिहार को पकड़ा। 

इस टीम ने काऊंटर पर बैठे नवीन वासी उत्तराखंड को काबू कर उसकी जेब से 700 रुपए बरामद किए। इन रुपयों में बोगस ग्राहक वाला 500 रुपए का नोट भी शामिल था। ग्राहकों की व्यवस्था करने में शामिल रोहताश वासी कोहली और प्रदीप वासी महावीर कालोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि वीरेन्द्र नामक व्यक्ति और एक महिला वेश्यावृत्ति का धंधा करवाकर अपना हिस्सा लेते हैं। सोनी नामक युवक होटल के ऊपर पुलिस आने की निगरानी रखता था। जो उस वक्त ‘पुलिस आ गई’ की आवाज लगाकर स्वयं भाग गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!