बाथरूम जाने के बहाने कैदी अस्पताल से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 18 Jun, 2019 12:21 PM

गुरुग्राम के सेक्टर दस स्थित अस्पताल में भर्ती एक कैदी सोमवार की शाम को फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कैदी की तलाश शुरू कर दी है। अस्पताल में तैनात पुलिस कर्मियों के मुताबिक कैदी को

गुरुग्राम( मोहित कुमार ): गुरुग्राम के सेक्टर 10  स्थित अस्पताल में भर्ती एक कैदी सोमवार की शाम को फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने कैदी की तलाश शुरू कर दी है। अस्पताल में तैनात पुलिस कर्मियों के मुताबिक कैदी को शौच के लिए बाथरूम ले जाया गया था, लेकिन अंदर जाने के बाद उसने दरवाजा बंद कर लिया और खिड़की तोड़ कर फरार हो गया। 
PunjabKesari
फरार कैदी की पहचाव गुजरात के रहने वाले आयुष के रूप में हुई है। 15 जून को उसे सेक्टर 10 नागरिक अस्पताल में अपने इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था जहां से वह पुलिस और अस्पताल प्रशासन दोनों को चकमा देकर बाथरुम के बहाने खिड़की तोड़ फरार हो गया। वह गुरुग्राम की भोंडसी जेल में सजा काट रहा था फिलहाल पुलिस का इस मामले कोई बयान सामने नही आया है 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!