फोटो व विडियो बना युवती को कर रहा था ब्लैकमेल, पुलिस ने दबोचा

Edited By Isha, Updated: 19 Jun, 2019 05:37 PM

police arresr blackmall

कैथल के क़स्बा राजौंद के गाँव बिरदथेबाहरी में एक लड़की की फोटो व विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की एवज  में 50 हजार रिश्वत लेते हुए पुलिस ने लखविंदर नामक एक ब्लैक

कैथल(जोगिंदर कुंडू): कैथल के क़स्बा राजौंद के गाँव बिरदथेबाहरी में एक लड़की की फोटो व विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की एवज में 50 हजार रिश्वत लेते हुए पुलिस ने लखविंदर नामक ब्लैक मेलर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि लखविंदर गाँव की ही एक लड़की को पिछले कई महीनो से धमकी दे रहा था की वह उसका रिश्ता तुडवा देगा। इसके बदले लखविंदर (आरोपी ) ने पीड़ित लड़की के परिजनों से 3 लाख रूपए देने की मांग की और यह कहा की अगर उन्होंने उसे पैसे नहीं दिए तो वह लड़की की  फोटो व विडियो लड़की के ससुराल में भेज देगा। 

इसी को लेकर लड़की के परिजनों ने 13 जून को राजौंद थाणे में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद राजौंद पुलिस ने कैथल डी सी को इस मामले की जानकारी दी। कैथल डी सी ने राजौंद नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया  और पुलिस ने आरोपी को 50 हजार रूपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!